मेनू
News

पारिवारिक झगड़े में भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 पारिवारिक झगड़े में एक भाई ने दूसरे को पत्थर मारकर दी दर्दनाक मौत

भाई की हत्या के आरोपी  किया गिरफ्तार

कोटद्वार।दिनांक 28.06.2021 को वादिनी श्रीमती बिला देवी पत्नी स्व0 श्री बचन सिंह निवासी ग्राम चौरखिण्डा पट्टी सावली, तहसील थलीसैण जनपद पौड़ी गढ़वाल ने एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया जिसमें कि दिनांक 26.06.2021 को मेरे पुत्र रामपाल व मनोहर सिंह के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गयी थी और उसने मेरे पुत्र के सिर पर पत्थर से वार कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया जिसकी आज दिनांक 28.06.2021 को उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी। जिस आधार पर थाना थलीसैण में मु0अ0सं0- 16/2021 धारा 302 भादवि0 बनाम मनोहर सिंह पंजीकृत किया गया । पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर पौड़ी श्री प्रेमलाल टम्टा के पर्यवेक्षण, थानाध्यक्ष रविन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस  टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा ठोस सुरागरसी पतारसी करते हुये दिनांक 28.06.2021 को अभियुक्त मनोहर सिंह को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-

मनोहर सिंह पुत्र स्व0 प्रताप सिंह ग्राम- चोरखिण्डा पट्टी- सावली, तहसील- बीरोखाल, थाना-थलीसैण, जनपद पौड़ी गढ़वाल ।

पजीकृत अभियोगः- मु0अ0सं0- 16/2021 धारा 302 भादवि0

पुलिस टीमः-थानाध्यक्ष श्री रविन्द्र सिंह

कान्स. आदित्य कान्स.  मनोज चौहान

कान्स. धर्मेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

15 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

कोटद्वार। कोतवाली कोटद्वार पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत रूटीन चैकिंग के दौरान  राकेश ध्यानी को झण्डी चौड़ पूर्वी लॉ कॉलेज के पास से 15 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया । अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली कोटद्वार पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। 

वन विभाग अपने फैसले से बदला, पर्यटन की राह छोड़कर दुकानदारी करेगा 

पर्यटक हटों को जमींदोज कर बनाएंगे दुकानें

वन मंत्री को रास नहीं आ वन विभाग की पर्यटन योजनाएं

कोटद्वार। वन विभाग द्वारा लैंसडाउन वन प्रभाग के अंतर्गत सिद्बली पुल के निकट तिलवाढांग चेक पोस्ट पर वनाई पर्यटकों के लिए बम्बुहट रास नहीं आए। वन महकमे ने अब बम्बुहट के बजाए बम्ब से बनी दुकानें बनाने का निर्णय लिया है। बताते चलें कि वन विभाग ने ईको पर्यटन को लैंसडाउन डिविजन में बढ़ावा देने की नीयत से  2020 में 15 लाख लगभग की लागत से सिद्धबली मंदिर के समीप  तीन हट बनाए गए थे। सूबे के वन मंत्री और लैंसडाउन वन विभाग को यह पर्यटक हट एक साल में ही नापसंद हो गए, और अपने फैसले को बदलते हुए  वर्तमान समय में लगभग 50 लाख रुपए की लागत से इन हटों को तोड़कर नए हट दुकानें बनाने का निर्णय ले लिया  हैं। ऐसे में वन महकमे की कार्यशैली पर सवाल उठना वाजिब है या फिर सही यह यो डीएफओ, वन मंत्रालय या वनमंत्री ही बता सकते हैं ।

वन मंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट के मुताबिक सिद्धबली मंदिर के समीप तिलवाढांग चेक पोस्ट पर वन विभाग की वर्षों से खाली पड़ी वन भूमि पर साल 2020 में लाखो रुपए की लागत से तीन हट बनाए गए थे और चारदीवारी भी की गई थी। हट और चारदीवारी इस पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 15 लाख रुपए खर्च किए गए थे।

 हालत यह है कि साल 2021 में लाखों रुपए की लागत से बने इन हटों को कालागढ़ टाइगर वन प्रभाग के द्वारा तोड़ा जा रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर क्यों लाखों की लागत से बने इन हटों को तोड़ा जा रहा है? क्या पहले इन हट्स को बनाने की सुनियोजित तरीके से रूपरेखा नहीं बनाया गया था, जिससे इनको तोड़ा जा रहा है।पूर्व में लाखों रुपए खर्च कर बनाए गए थे हट।लैंसडाउन वन प्रभाग ने भी इन हटों को बांस से बनाया था और अब कालागढ़ टाइगर वन प्रभाग भी बांस से इन हटों को आकर्षक बना रहा है, कालागढ़ वन प्रभाग का कहना है कि इन हटों को तोड़ा नहीं जा रहा बल्कि गढ़वाली हाट बाजार बनाया जा है।  जबकि कालागढ़ डिविजन द्वारा बनाया पार्क भी अफसरशाही और कमीशन की भेंट चढकर बदहाली के आंसू डालकर वनमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट को सलामी ले रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें