मेनू
News

पुलिसकर्मियों पर फिर हमला

रिपोर्टर: Author August 5, 2026
  • यूपी के मुरादाबाद में मरीज को लेने गई स्वास्थ्य टीम की एंबुलेंस और पुलिस की गाड़ी पर हुड़दंगियों ने ईंट पत्थरों से हमला कर दिया, जिसमें दो वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। हमला करने वालों में महिलाएं भी शामिल सरकार द्वारा हुड़दंगियों  पर है एन एस ए लगाने की संस्तुति।
  • स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस कॉन्स में राज्य को गाइडलाइन जारी करने की जानकारी दी गई कैबिनेट सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि 20 अप्रैल सभी राज्यों के जिलों, शहरों का आकलन किया जाएगा उसके बाद जिन राज्यों में कोई भी कोराना पॉजिटिव नहीं पाया जाएगा तो उन राज्यों के उन जिलों या शहरों में छूट दी जा सकती है।हॉटस्पॉट स्थलों की जानकारी सभी राज्यों के साथ साझा की जाएगी। सीरियस केस के लिए कोविड-19 अस्पताल बनेंगे, हर केस को मॉनिटर किया जाएगा। कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग भी की जाएगी, जिसमें भी लक्षण पाए जाएंगे उसका इलाज होगा।
  • देश में कोर्णाक 11432 मामले अब तक का जीटी पाए गए हैं जिनमें से 377 की अब तक मौत हो चुकी है वह 1306 मरीज ठीक हो चुके हैं।
  • तबलीगी मरकज का संरक्षक मौलाना साद पर उत्तर प्रदेश सरकार ने गैर इरादतन हत्या यानी 307 का केस दर्ज किया।
  • कृषि क्षेत्र से जुड़ी सभी कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे। खाद, बीज, दवाइयों का उत्पादन शुरू किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र में छूट वाली इकाइयों में प्रोटोकॉल अपना कर काम शुरू किया जाएगा। मनरेगा में काम करने वाले मजदूरों को मास्क पहन कर काम करने की मंजूरी दी गई। ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने वाली इकाइयों को छूट का अवसर दिया गया।
  • कोरबा दैनिक समाचार पत्र जोखिम के संवाददाता राजेंद्र गोयल को ऑल इंडिया पत्रकार एकता एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद कुमार गौरव ने गढ़वाल प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया।
  • डब्ल्यू एच ओ भारत सरकार द्वारा लाख डाउन अवधि बढ़ाने को सही कदम बताया। डब्ल्यूएचओ के अनुसार भारत के प्रधानमंत्री मोदी के इस फैसले की वह पूरी सराहना करते हैं।
  • जम्मू-कश्मीर के पुंछ के एक गांव में बंद के उल्लंघन की रिपोर्ट पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में पूर्व सरपंच और उसके परिवार के सदस्यों समेत 35 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
  • अमेरिका ने कोरोनावायरस के संकट के बीच पाकिस्तान में हिंदू और ईसाई समुदायों को भोजन देने से इंकार किए जाने की खबरों को निंदनीय करार दिया है, साथ ही पाकिस्तान से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि देश के सभी धार्मिक अल्पसंख्यकों के बीच खाद्य सहायता समान रूप से साझा की जाए।
  • घबराएं नहीं बैंकों के पास 3 गुना ज्यादा नकदी मौजूद लॉक डउन के कारण बैंकों के पास नकदी की किल्लत नहीं एटीएम को फिर से भरने की व्यवस्था नोटबंदी से बहुत बेहतर हुई। 40 हजार करोड रुपए की नगदी देश के कुल एटीएम में मौजूद है वर्तमान समय में।
  • दो लाख के करीब एटीएम मौजूदा समय में देश में सभी बैंकों के कर रहे काम।
  • 1.5 गुना ज्यादा नकदी है एटीएम में वर्तमान समय में नोटबंदी के मुकाबले।
  • ईएमआई छूट की समय सीमा 6 महीने करने की जरूरत। स्टेट बैंक के चेयरमैन रजनीश कुमार ने सरकार से कारपोरेट लोन पर बैंकों की गारंटी देने की मांग की है।
  • आरबीआई ने बैंकों को निर्देश दिया है कि दीर्घकालिक रेपो परिचालन के तहत जुटाई गई धनराशि को 30 दिन के अंदर स्थित बैंक इस फंड का इस्तेमाल बाजार में तरलता बढ़ाने के लिए करें न कि अपने पास नगर रखने के लिए। कर्ज देने में कोताही बरतने वाले बैंकों पर पेनल्टी संभव।
  • यूनेस्को ने कहा मीडिया को आवश्यक सेवा माने यूनेस्को यूनेस्को के अनुसार सभी सरकारी समाचार मीडिया को आवश्यक सेवा के तौर पर मान्यता देने और उसका समर्थन करने को कहा। वही मीडिया को गलत सूचनाओं के खिलाफ ताकत के रूप में देखने के लिए भी कहा। गलत सूचनाओं की महामारी का लग रहा है वर्तमान में अंबार।
  • यूनेस्को में संचार एवं सूचना संबंधी नीतियों एवं रणनीतियों के निदेशक गाय वर्जन ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध न लगाएं। बरजर के अनुसार यूनेस्को सरकारों से अपील कर रही है कि वे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध न लगाएं, जो स्वतंत्र प्रेस की भूमिका को नुकसान पहुंचा सकता है साथ ही पत्रकारिता को गलत सूचनाओं के खिलाफ एक ताकत के रूप में पहचाने। उस स्थिति में जब वह ऐसी प्रमाणित सूचनाएं एवं राय प्रकाशित या प्रसारित करें जो सत्ता में मौजूद लोगों को नागवार गुजरती हों।
  • गुगेनहाईम फैलोशिप सम्मान चार भारतीयों को मिला। इनमें ह्यूस्टन विश्वविद्यालय में मेकेनिकल इंजीनियर प्रदीप शर्मा, ब्राउन विश्वविद्यालय में एप्लाइड गणित की प्रोफेसर कविता रमण, हावर्ड विश्वविद्यालय और कोलंबिया विश्वविद्यालय में योजनाकार और शिक्षक दिलीप दा चिन्हा और डॉर्टमाउथ कॉलेज में पृथ्वी विज्ञान के प्रोफेसर मुकुल शर्मा को गुगेनहाईम फैलोशिप से नवाजा गया है। यह फेलोशिप हर साल 175 लोगों को दी जाती है। इस साल यह फैलोशिप 173 लोगों को दिया गया है।
  • सऊदी ने रमजान के दौरान घरों  में ही तरावीह पढ़ने की अपील की। सऊदी अरब के इस्लामिक मामलों के मंत्री अब्दुल लतीफ अल शेख ने कहा कि कोरोनावायरस रमजान में पढ़ी जाने वाली तरावीह नमाज घर में ही हो।सऊदी अरब ने पिछले महीने देश की सभी मस्जिदों में इकट्ठा होकर नमाज पढ़ने पर रोक लगा दी थी।
  • उत्तराखंड में आउटसोर्स कर्मचारी वेतन के लिए तरसे टिहरी में 410 हेल्थ, आईटीआई कर्मियों को 2 महीने से वेतन नहीं। चंपावत में उपनल के 150 कर्मियों को 3 माह से वेतन का इंतजार। हरिद्वार में भी हर विभाग में आउट सोर्स से रखे गए कर्मचारी वेतन न मिलने से परेशान। उधम सिंह नगर के एस एस ए कर्मियों को 2 माह से वेतन न मिलने से खाने के पड़े लाले, पिथौरागढ़ में तीन माह से 170 उपनल कर्मचारी कर रहे वेतन का इंतजार। बागेश्वर में भी 638 उपनल के कर्मचारी वेतन के बाट जोह रहे हैं, अल्मोड़ा में 22 संविदा कर्मचारियों को मार्च का वेतन अब तक नहीं मिला। पौड़ी जिले में 800 कर्मियों के सामने वेतन न मिलने से गहराया संकट। देहरादून वेतन के लिए कहां जाएं 50 से अधिक कर्मचारी। नैनीताल में भी आउट सोर्स से रखे गए ढाई हजार कर्मचारी 2 माह से कर रहे हैं वेतन का इंतजार, वही उत्तरकाशी में उद्यान विभाग के कर्मचारियों को तो 6 महीने से है वेतन का इंतजार।

संबंधित खबरें