रिपोर्टर: Author
August 5, 2026
52 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार
थलीसैंण। नशे की बढ़ती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी चैकिंग अभियान के तहत थाना थलीसैंण पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत दौराने चैकिंग व्यवस्था के दौरान बिनोद पुत्र राजे सिंह निवासी स्यूसी, जनपद पौड़ी गढ़वाल, को बैजरो पुल के पास से 52 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना थलीसैण पर मु0अ0सं0- 18/2020, धारा- 60 (1) क आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।
बरामद मालः-
1. 52 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब
पुलिस टीमः- कान्स. 304 ना0पु0 टीकम सिंह कान्स. 305 ना0पु0 प्रेम सिंह कान्स. 101 ना0पु0 राकेश चौहान


18 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब तस्कर गिरफ्तार
सतपुली। अवैध नशीले पदार्थों/शराब के खिलाफ गढवाल पुलिस पहाड़ी क्षेत्रों मे काफी सजग नजर आ रही है। इसी अभियान के तहत थाना सतपुली पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत रुटीन चैकिंग के दौरान अभियुक्त सूरज कुमार पुत्र श्री गंगाराम निवासी ग्राम- चिन्डालू, पो0ओ0- तोली, पट्टी कपोलस्यू तहसील पौड़ी, जनपद पौड़ी गढ़वाल, को पौड़ी रोड़ गेस गोदाम के सामने सड़क के पास से 18 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना सतपुली में मु0अ0सं0- 07/2020, धारा- 60 (1) ।
पुलिस टीमः-कान्स. 193 ना0पु0 कुलदीप सिंह कान्स. 208 ना0पु0 प्रकाश चन्द्र कान्स. 303 ना0पु0 मनोज कुमार


लोक योजना अभियान के अन्तर्गत सहभागी ग्राम पंचायत विकास योजना हेतु एक दिवसीय कार्यशाला शुभारंभ
कोटद्वार।विकास भवन सभागार पौड़ी में आज मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई के अध्यक्षता लोक योजना अभियान के अन्तर्गत सहभागी ग्राम पंचायत विकास योजना हेतु एक दिवसीय कार्यशाला को आयोजना किया गया। जिसमें जिला स्तरीय संबंधित अधिकारियों सहित, खण्ड खण्ड अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला में परियोजना निदेशक एस. एस. शर्मा तथा संबंधित अधिकारियों ने भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विकास परक योजनाओं का धरातल पर मुहुर्त रूप देने हेतु सर्वे, प्लान, बैठक इत्यादि की क्रमवार विस्तृत जानकारी के साथ जीपीडीपी निर्माण हेतु प्रशिक्षण दिया।
मुख्य विकास अधिकारी श्री भटगाई ने कहा कि लोक योजना अभियान के अन्तर्गत सबका योजना सबका विकास 2020 के तहत सहभागी ग्राम पंचायत विकास योजना जीपीडीपी के निर्माण का कार्य किया जाना है, तथा अपलोड भी करना है। उन्होने कहा कि गत वर्ष की भांति वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए ग्राम पंचायत विकास योजना की प्लानिंग बनाये जाने है। जिस हेतु 2 अक्टूबर 2020 से 31 दिसम्बर 2020 तक समस्त ग्राम पंचायत के लिए लोक योजना अभियान 2020 के अन्तर्गत डा.ए.पी.जे अब्दुल कलाम ग्राम बदलाव योजना के अधीन सहभागिता पूर्ण जीपीडीपी निर्मित की जानी हैै। उन्होने कहा कि क्षेत्र में आयोजित होने वाले बैठकों में अपेक्षा के अनुरूप परिणाम नही आते है। कहा कि योजना को सही तरिके से धरातल पर लाने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों की आपसी बेहतर समन्वय के साथ साथ योजना को लेकर मंथन होना चाहिए। तांकि योजना को वैज्ञानिक दृष्टिकोण के आधार पर स्वरूप मिल सके। जिससे योजना दीर्घकाल तक चल सकें। उन्होने रेखीय विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपनी अपनी संचालित योजनाओं को कन्वर्जन के तहत कार्य करना सुनिश्चित करें। उन्होने आजीविका के क्षेत्र में ऐसे सभी तरह के गतिविधियों को प्लानिंग में रखने के निर्देश दिये। जिससे लोेगों की आजीविका के संबर्द्धन में विकास हो सकें। जल जीवन मिशन के तहत होने वाले कार्य में परंपरागत नौली, स्रोतों पर वैज्ञानिक तकनिक के आधार पर कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होने स्कूल के कार्य पर विशेष ध्यान देने तथा ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन व न्यूट्रीगार्डन/वाटिका पौषण सहित अन्य योजनाओं पर भी सफल प्लानिंग को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
कोविड 19 महामारी के प्रभावी रोकथाम के दृष्टिगत जीपीडीपी निर्माण हेतु ग्राम सभा की खुली बैठकों के स्थान पर ग्राम पंचायत की बैठकों का आयोजना किया जाना है। जिसमें संविधान में वर्णित 29 विषयों से संबंधित विभिन्न रेखीय विभागों के ग्राम स्तर, खण्ड स्तरीय के कार्मिक प्रतिभाग करेंगे। उक्त कार्य को सुचारू रूप से संचालन हेतु विकास खण्ड स्तर पर जीपीडीपी निर्माण को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से फेसिलिटेटर के कार्यों की रिपोर्टिग एवं अनुश्रवण के लिए विकास खण्डवार नोडल अधिकारी की तैनाती की गई हैै।
कार्यशाला में एपीडी सुनिल कुमार, जिला विकास अधिकारी वेदप्रकाश द्वारा भी जीपीडीपी निर्माण हेतु अधिकारियों को विस्तृत जानकारी के साथ प्रशिक्षण दिया। जबकि डीपीआरओ एम.एम.खान ने प्रोजेक्टर के माध्यम से लोक योजना अभियान के अन्तर्गत सहभागी ग्राम पंचायत विकास योजना हेतु एक दिवसीय कार्यशाला की प्रस्तुती दी।
इस अवसर पर मुख्य कृषि अधिकारी देवेन्द्र सिह राणा, मुख्य शिक्षा अधिकारी एम.एस.रावत, जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिह नेगी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी संजय शर्मा, अ0अ0 लघु सिंचाई राजीव रंजन, परियोजना प्रबंधक स्वजल दीपक रावत, जिला सेवा योजन अधिकारी मुकेश रयाल सहित संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित थे।


राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार में वार्षिक परीक्षाओं की विधिवत शुरुआत
कोटद्वार।डॉ0 पि0 द0 ब0 हि0 राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार में महाविद्यालय की वार्षिक परीक्षाओं की विधिवत शुरुआत हो गई। परीक्षाप्रभारी डॉ० अभिषेक गोयल ने बताया कि परीक्षा में उपस्थित परीक्षार्थियों का प्रतिशत 97.6 रहा। सभी छात्र/छात्राओं का महाविद्यालय के प्रवेश द्वार पर थर्मल स्क्रीनिंग के द्वारा परीक्षण किया गया। प्रभारी प्राचार्य डॉ० डी एम० शर्मा ने बताया कि सभी परीक्षार्थियों के द्वारा मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग किया जा रहा है। सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए परीक्षा दी जा रही है। अपने बताया कि परीक्षा से पहले सभी कमरों को विधिवत सैनिटाइज कराया गया। सभी परीक्षार्थियों को अपने साथ मास्क, सैनिटाइजर का प्रयोग करने के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जा रहा है।




सिगड्डी ग्रोथ सेंटर की एक कंपनी में 02 कर्मचारी कोरोना संक्रमित,फैक्ट्री 3 दिन के लिए बंद
कोटद्वार।सिगड्डी क्षेत्र में पहुँचा कोरोना संक्रमण। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोटद्वार नगर निगम के सिगड्डी क्षेत्रांगत सिडकुल (ग्रोथ सेंटर) स्तिथ कंपनी KMC ELECTRONIC LIMITED में कार्यरत 02 कर्मचारियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इस बात की जानकारी प्रभारी चिकित्साधिकारी/नोडल अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दुगड्डा ने दी है। कोरोना के प्रसार की रोकथाम हेतु एहतिहातन चिन्हित क्षेत्र को सेनिटाइज़ किया जाना परम आवश्यक है, जिसके लिए जिला मजिस्ट्रेट ने कोविड-19 के प्रसार को न्यून करने के लिए तत्काल प्रभाव यानि कि दिनाँक 14/09/2020 से KMC ELECTRONIC LIMITED को 3 दिनों तक बंद किये जाने के आदेश पारित किये गए हैं।