मेनू
News

सरकारी स्कूली बच्चों के खातों में पहुंचेंगे 1100 रुपए

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

  ख़बरें छोटी बड़ी, राज्य से लेकर देश-विदेश की 

   किसानों के लिए खुशखबरी, दीपावली में मिला तोहफा 

 दीपावली पर किसानों के लिए खुशखबरी आई है। यह खुशखबरी पीएम किसान निधि को लेकर है। केंद्र सरकार ने पीएम किसान निधि की 10वीं किस्त जारी कर दी है। पीएम किसान निधि 10वीं किस्त 15 नवंबर तक बैंक आ सकती है। 

  सरकारी स्कूली बच्चों के खातों में पहुंचेंगे 1100 रुपए 

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए दीपावली पर खुशखबरी आई है। यह खुशखबरी यूपी के मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी ने सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 8वीं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को दी है। इन स्कूली विद्यार्थियों के खाते में योगी सरकार ड्रेस, पुस्तक और स्कूल बैग खरीदने के लिए विद्यार्थियों के खातों में डीबीटी के माध्यम से शनिवार से भेजना शुरू कर चुकी है। उप्र के पौने दो करोड़ स्कूली  विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता शिक्षा प्राप्त करने के लिए मिलेगी। 

 चौबट्टाखाल विधानसभा से पूर्व पंचायत जिलाध्यक्ष ने ठोकी ताल 

  उत्तराखंड के पौड़ी जिले के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केशर सिंह नेगी ने भाजपा से चौबट्टाखाल विधानसभा से दावेदारी जताकर सूबे के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की मुश्किल बड़दी है। गौरतलब है कि वर्तमान में सतपाल महाराज चौबट्टाखाल विधानसभा से विधायक हैं। 

  सोशल मिडिया में वाइरल खबर का अंबानी ने किया खंडन 

  सोशल मीडिया में इन दिनों मुकेश अंबानी के ब्रिटेन में बसने की खबरों का बाजार गर्म है। इस खबर के सोशल मीडिया में चर्चाओं के होने का कारण कुछ माह पूर्व मुकेश अंबानी द्वारा ब्रिटेन में आलीशान बंगला खरीदने से बल मिला है। खबर के वाइरल होने के बाद मुकेश अंबानी ने खबर का खंडन करते हुए अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि भारत उनकी जन्मभूमि के साथ कर्मभूमि भी है। भारत के लोगों ने उन्हें असीम प्यार और विश्वास दिया है। भारत जैसी पावन भूमि को वे और उनका परिवार कभी भी नहीं छोड़ सकता




संबंधित खबरें