मेनू
News

कोटद्वार में खनन कारोबारियों द्वारा मानकों के विपरीत खनन से जनता में आक्रोश

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 कोटद्वार में खनन कारोबारियों द्वारा मानकों के विपरीत खनन से जनता में आक्रोश

प्रशासन के कड़े रवि के बावजूद भी खनन कारोबारी लगातार कर रहे हैं मौत के गड्ढे तैयार

मानकों के विपरीत खनन के कारण अब तक कोटद्वार में लगभग 5 बच्चों ने गंवाई जाने


कोटद्वार नगर निगम के वार्ड नंबर 36 में तेली सोत में मानकों के विपरीत खनन होने से तेली सोत से लगे ग्राम और वार्डों में दहशत


कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 36 सिगड़ी तेली सोत मैं स्वीकृत चैनेलाइज के नाम पर खनन पट्टे में खनन पट्टे स्वामी द्वारा मानकों के विपरीत खनन करने से तेली सोत से लगे वार्ड और गांव में जहां दहशत का माहौल है वहीं लोगों में भारी आक्रोश भी है। वार्ड नंबर 36 के पार्षद और स्थानीय निवासियों के अनुसार कई बार खनन पट्टे स्वामी से अनुरोध करने के बावजूद भी मानकों के विपरीत खनन किया जा रहा है। जिससे आक्रोशित होकर लोगों ने तेली सोत में खनन को रोक दिया, वही खनन कारोबारियों द्वारा खनन करने में भारी मशीनों के इस्तेमाल पर भी लोगों ने आपत्ति जताई। जबकि चैनेलाइज वाले प्रकरणों में भारी मशीनों से खनन काम नहीं किया जा सकता लेकिन खनन कारोबारी बेधड़क होकर भारी मशीनों से खनन काम काम कर रहे हैं। वही खनन कारोबारियों द्वारा पूर्व में बनाई गई सुरक्षा दीवाल की बुनियाद तक खुदवा दी हैं। जिससे सोत के तटबंध टूटने का खतरा बन गया है। वार्ड नंबर 36 के लोगों का कहना है कि जब तक खनन नहीं रुकेगा तब तक ग्रामीण विरोध करते रहेंगे। कहीं-कहीं तो खनन कारोबारियों द्वारा 4 से 5 मीटर गहराई तक खनन कर डाला है। जिससे सोत में भारी बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। पूर्व में खोह और मालन नदी में भी खनन कारोबारियों ने चैनेलाइजेशन के नाम मानकों के विपरित बड़े-बड़े गड्ढे कर दिए थे। खनन द्वारा किए गए गड्ढों में चार-पांच बच्चों की जाने गड्ढों में पानी भरने से गहराई का अनुमान न होने के कारण नहाते समय पानी डूबने से चली गई है। इसी घटनाओं का संज्ञान लेते हुए वार्ड नंबर 36 के पार्षद और स्थानीय लोगों ने नियम विरुद्ध खनन का विरोध किया है। अगर ऐसे ही खनन होते रहा तो निकट भविष्य में कोटद्वार की नदियों और सोतों में प्रशासन को लाशों का अंबार देखने को मिलेगा। जिससे प्रशासन की मुसीबतें बढ सकती हैं


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें