सिद्धबली मंदिर के रसोई घर में नागदेव
मंदिर के पुजारियों व कर्मचारियों में हड़कंप
सपेरे ने पकडा़ नाग तो मंदिर परिसर में मौजूद लोगों ने ली राहत की सांस
कोटद्वार नगरनिगम की कार्यशैली पर पार्षद नाराज
कोटद्वार। नगरनिगम के वार्ड नं. 26 , बलभद्र पुर डीएवी स्कूल के समीपवर्ती क्षेत्रों में बरसाती पानी के जमाव व उसकी समुचित निकासी न होने व नगरनिगम को पार्षद अनिल नेगी द्वारा मौखिक व लिखित सूचना देने के बाद भी गंदे पानी की निकासी न होने पर पार्षद द्वारा नगरनिगम की कार्यशैली पर खासी नाराजगी जताई। मंगलवार को पार्षद अनिल नेगी ने मिडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उनके वार्ड नं 26 में बीईएल के पास की कालौनियों, सडकों में पूरे देवी रोड, तडि़याल चौक का बरसाती पानी उचित निकासी न होने के कारण स्कूली बच्चों, महिलाओं और दैनिक कार्य में जाने वाले लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पढ़ रहा है। इस सम्बन्ध में जब उनके द्वारा नगरनिगम आयुक्त, सफाई कर्मचारियों को इसकी जानकारी मौखिक और लिखित दी परन्तु किसी के कानों पर जूं नहीं रेंगी। उन्होंने कहा कि जब नगरनिगम में जनता द्वारा चुने पार्षदों की सुनवाई नहीं हो रही तो आमजनता किस खेत की मूली।

