मेनू
News

बेरोजगार संघ ने विधानसभा अध्यक्ष/कोटद्वार विधायक पर लगाया बेस अस्पताल को रैफर सेंटर बनाने का आरोप

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 बेरोजगार संघ ने विधानसभा अध्यक्ष/कोटद्वार विधायक पर लगाया बेस अस्पताल को रैफर सेंटर बनाने का आरोप 

 अपने तीन साल के कार्यकाल में बेस अस्पताल में डाक्टर नहीं उपलब्ध करा पाई 
डाक्टरों की कमी के चलते पिछले तीन वर्षों में इलाज के अभाव में पांच सौ से अधिक मरीजों ने गंवाई जान 
तीन साल में तीन हजार से अधिक मरीज हुए रैफर 
बेरोजगारी दूर करने में नाकाम, पिछले तीन साल में पौड़ी जिले में चार रोजगार मेले जिनमें दो सौ उन्नीस लोगों को मिला रोजगार 

 कोटद्वार।  बेरोजगार संघ/ स्वाभिमान  मोर्चा, उत्तराखंड के नेतृत्व में कोटद्वार के पंचायती धर्मशाला में कोटद्वार बेस अस्पताल और जिले में बेरोजगारी को लेकर पत्रकारों के साथ वार्ता कर स्थानीय विधायक और राज्य विधानसभा अध्यक्ष के द्वारा कोटद्वार की उपेक्षा के विषय में आरटीआई से मांगी गई सूचना के आधार पर जानकारी दी गई।

  प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से श्री चंद्र मोहन सिंह नेगी बेस चिकित्सालय कोटद्वार में डॉक्टर एवं सुविधाओं की कमियों को लेकर की गई। जिसमें बेरोजगार संघ उपाध्यक्ष रमेश कंडवाल  द्वारा बेस अस्पताल में डॉक्टरों (फिजिशियन, चर्म रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ आदि की कमी, बेस अस्पताल में मरीज को लगातार रेफर किए जाने एवं बीमारी से मरीजों की मृत्यु की घटनाएं बढ़ने पर अपना रोष प्रकट करते हुए कहा कि बेस अस्पताल मात्र एक रेफर केंद्र बनकर रह गया है। प्रेस वार्ता को संबोधित करते कहा गया कि राज्य गठन के बाद से कोटद्वार में स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर हमें कुछ नहीं मिला है यह सोचने का विषय है। जनपद पौड़ी ने उत्तराखंड को 5-5 मुख्यमंत्री दिए हैं एवं वर्तमान में कोटद्वार विधानसभा मे लगभग 7 साल से भाजपा के विधायक एवं वर्तमान विधायक श्रीमती रितु खंडूरी को 3 वर्ष हो चुके हैं फिर भी परंतु 3 वर्ष में तीन डॉक्टर तक नहीं दे पाए हैं। कोटद्वार अस्पताल में सिर्फ इंटर्नशिप हो रहा है और इंटर्नशिप के उपरांत डॉक्टर अन्यत्र चले जाते हैं कहां जा रहे हैं पता नहीं, बेरोजगारों का मुद्दा उठाते हुए कहा गया कि कोटद्वार में हजारों युवा बेरोजगार घूम रहे हैं नशे की लत बढ़ती जा रही है स्थानीय विधायक ने बेरोजगारों के लिए कोई कार्य नहीं किया है। बेरोजगारों के लिए जनवरी 2022 से 2025 तक मात्र 4 बेरोजगार मेले लगे हैं जिसमें से मात्र 219 अभ्यर्थियों को रोजगार प्राप्त हुआ है। वही जनवरी 2025 तक 24258  बेरोजगारों द्वारा अपना पंजीकरण करवाया गया है। सरकार द्वारा बेरोजगारों पर मात्र अग्निवीर योजना थोपी गई है जिसमें 4 साल के बाद फिर वही बेरोजगारी की लाइन में आज खड़ा होना पड़ जाएगा।

प्रेस वार्ता के अंत में कहा गया कि अगर सरकार अभी भी नहीं जागी तो कोटद्वार की जनता को सड़कों पर उतरना पड़ेगा इसके लिए हमें अस्पताल/ थाना/तहसील/स्थानीय विधायक के आवास घेरना पड़े तो हम पीछे नहीं हटेंगे। प्रेस वार्ता में प्रमुख रूप से  रमेश भंडारी ( सदस्य स्वाभिमान मुक्ति मोर्चा) , शिवानंद लखेड़ा, (संयोजक जयदेव फाउंडेशन), राजेंद्र प्रसाद पंत), गीता पांडे आदि द्वारा प्रतिभा किया गया।

संबंधित खबरें