मेनू
News

पूर्व सैनिकों ने शुभाष चंद्र बोस के जन्मदिवस को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया

रिपोर्टर: Author August 5, 2026
पूर्व सैनिकों ने सुभाष चंद्र बोस जी की 125 वीं जयंती को  पराक्रम दिवस के रुप में मनाया 
कोटद्वार। पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने बद्रीनाथ मार्ग आदर्श होटल में नेता जी सुभाष चंद्र बोस जी की 125 वीं जयंती को  पराक्रम दिवस के रुप में मनाया गया, इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल जी ने कहा कि आजाद हिंद फौज में गढ़वाली सैनिकों का बहुत बड़ा योगदान रहा है जैसे कर्नल बुध्दि सिंह ,कर्नल पित्रशरण रतूड़ी जी का योगदान को सराहा गया । मवाकोट निवासी स्वतंत्रता सैनानी मुरली सिंह रावत जी (102 बर्ष)की दीर्घ-जीवन की कामना की गई। सभी पूर्व सैनिकों ने आंदोलन कर रहे किसानों से अपील की है, कि  26 जनवरी के अवसर पर अराजकता का माहौल न बनाएं । सरकार के सुझाव किसान हित में है अपनी हट को छोड़कर  लोकतंत्र की परिभाषा समझते हुए शान्ति व्यवस्था में सहयोग करें। श्रद्धांजलि देने वालों मैं कैप्टन सी पी डोबरियाल, अनूप बिष्ट , सुभाषचंद्र कुकरेती,  बलवान सिंह रावत,उमेश सिंह चौधरी, सुरवीर खेतवाल, कैप्टन सुरेंद्र सिंह नेगी, कैप्टन हशवन्त सिह बिष्ट,सतेन्द्र सिंह रावत, गोपाल सिंह नेगी, कैप्टेन सीपी धोलिया,कैप्टन एस के नोगाईं तेजपाल सिंह बिष्ट मुख्य उपस्थित रहे।

पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार जोशी द्वारा किया थाना धुमाकोट का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
कोटद्वार।आज दिनाँक 23.01.2021 को पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार श्री अनिल कुमार जोशी द्वारा थाना धुमाकोट का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम महोदय द्वारा सलामी ली गयी तत्पश्चात थाना परिसर का भ्रमण करते हुए थाना परिसर में लम्बित माल मुकदमाती वाहनों का शीघ्र निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक द्वारा थाना कार्यालयों में रखे अभिलेखों को चेक किया गया एवं शस्त्रागार, मालखाना, बैरिक, मेस, हवालात, कम्प्यूटर कक्ष, सीसीटीएनएस, सीसीटीवी कैमरे, कम्प्यूटर उपकरणों आदि का निरीक्षण किया। थाने के मालगृह में मौजूद सरकारी सम्पत्ति एवं शस्त्र आदि का भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों से अस्लाह/कारतूस की जानकारी लेकर उनकी हैंडलिंग करवायी गयी, थाने पर आपदा प्रबंधन से संबंधित सामग्री का निरीक्षण कर उनकी उपयोगिता के बारे में बताया गया। निरीक्षण के उपरांत पुलिस उपाधीक्षक महोदय द्वारा श्रीमान पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढवाल की प्राथमिकताओ से अवगत कराते हुए पुलिस को जनता के प्रति अच्छा व्यवहार करने, जनता से प्राप्त शिकायतों/समस्याओ पर प्राथमिकता से कार्यवाही करने, थाने पर मौजूद अधिकारी/ कर्मचारियों की समस्याये सुनी गयी एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।। इसके अतिरिक्त महोदय द्वारा वर्तमान में यातायात निदेशालय द्वारा चलाये जा रहे 32 वे सड़क सुरक्षा माह के सम्बन्ध में आम जनता को जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया। तत्पश्चात महोदय द्वारा थाना क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियो की मीटिंग ली गयी जिसमें उनके द्वारा दिये गये सुझावो/ समस्याओं के निराकरण हेतु हर सम्भव प्रयास किये जाने हेतु प्रभारी निरीक्षक धुमाकोट को निर्देशित किया गया।

ट्रेड लाइसेंस प्रक्रिया पर भड़के  व्यापारियों को पार्षदों का मिला समर्थन
कोटद्वार। नगर निगम पार्षदों की आकस्मिक बैठक में व्यापारियों से किसी भी प्रकार का टैक्स लिये जाने एवं ट्रेड लाइसेंस प्रक्रिया का जोरदार विरोध किया गया। पार्षदों ने व्यापारियों के हितों की रक्षा करने का भरोसा दिया गया, साथ ही नगर आयुक्त पर बोर्ड बैठक में प्रस्ताव लाये बगैर ही एक तरफा कार्यवाही करते हुए मनमानी करने का आरोप लगाया गया।नगर निगम सभागार में महापौर श्रीमती हेमलता नेगी की अध्यक्षता एवं सहायक नगर आयुक्त की मौजूद्गी में आयोजित आकस्मिक बैठक में पार्षदों ने प्रदेश सरकार के द्वारा नगर आयुक्त के माध्यम से व्यापारियों को परेशान करने का आरोप लगाया, पार्षदों ने कहा कि वर्तमान में व्यापारी एक तरफ कोरोना संकट से जूझ रहा है, तथा जीएसटी सहित विभिन्न प्रकार के टैक्सों को पहले से ही देता आ रहा है, लेकिन अब प्रदेश सरकार ने नगर आयुक्त के माध्यम से व्यापारियों के ट्रेड लाइसेंस के सर्वे करवाये जाने घोषणा की गयी है, कहा कि नगर आयुक्त के माध्यम से प्रदेश सरकार व्यापारियों से ट्रेड लाइसेंस के नाम पर टैक्स लगाने की साजिश कर रही है। कहा कि नगर आयुक्त के द्वारा व्यापारियों पर लाइसेंस शुल्क आरोपित करने से पहले न तो सार्वजनिक विज्ञप्ति प्रकाशित की है और न ही व्यापारियों से आपत्ति मांगी गयी है। पार्षदों ने एक स्वर में कहा कि बगैर बोर्ड में प्रस्ताव लाये एवं बगैर पार्षदों की सहमति से व्यापारियों पर किसी भी प्रकार का टैक्स नहीं लगने दिया जायेगा। पार्षदों ने कहा कि नगर आयुक्त के द्वारा बगैर बोर्ड की जानकारी के ही आउट सोर्स संस्था को टेंडर दिया गया है। इससे पहले व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने महापौर को ज्ञापन प्रेषित करते हुए ट्रेड लाइसेंस की प्रक्रिया को रोकने की मांग की हैं। इस मौके पर पार्षद विपिन डोबरियाल, सुखपाल शाह, कमल नेगी, गायत्री भटृट, गीता नेगी, सोनिया नेगी, विजेता रावत, प्रवेन्द्र सिंह रावत, सूरज प्रसाद कांति, अनिल रावत, अनिल नेगी, गिंदी दास, अनीता मल्होत्रा, आषा चौहान, नईम अहमद, अनिल भट्ट, मनोज पांथरी, जयदीप नौटियाल, जगदीश मेहरा, कुलदीप काम्बोज, पिंकी देवी, अनिल भटृट, परूशराम, आशा डबराल, कै. गजेन्द्र मोहन धस्माना, पंकज भाटिया, मालती बिष्ट, अंजुम सबा सहित कई पार्षद मौजूद थे।

देश को आजाद करने में नेता जी सुभाष चंद्र बोस का अहम योगदान- कोटद्वार कांग्रेस
कोटद्वार। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं ने पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी की अगुवाई में आजाद हिंद फौज के संस्थापक व स्वंतत्रता संग्राम सेनानी नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जंयती को धूमधाम मनाया गया।गढ़वाल टाकीज स्थित कांग्रेस कार्यालय के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने सर्वप्रथम नेता जी सुभाष चंन्द्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्घासुमन अर्पित किये। पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस को बहुआयामी प्रतिभा का धनी व्यक्ति बताते हुए कहा कि नेता जी सुभाष चंद्र बोस ने भारत को आजादी दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। उन्होंने कहा कि नेता जी सुभाष चंद्र बोस का क्रांतिकारी स्लोगन तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा का नारा देकर नौजवानों व सेना के जवानों में आजादी के संघर्ष में प्राण फूंकने का काम किया है। पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने भाजपा सरकारों की गलत नीतियों पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा सरकारें महापुरूषों की छबि को खराब कर रहे है, तथा महापुरूषों को लेकर भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे है। कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी नेता जी सुभाष चंद्र बोस के जीवन वृतांत की विस्तार से जानकारी दी गयी। इस मौके पर कांग्रेस के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय माहेश्वरी ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जीवन एवं क्रियाकलापों के आधार पर प्रश्नोत्तरी का कार्यक्रम भी सम्पन्न करवाया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा़ चन्द्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, महिला अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला चौहान, महावीर सिंह रावत, धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, बलवीर सिंह रावत, हेमचंद्र पंवार, धीरेन्द्र भंडारी, मीना बछवाण, कृष्णा बहुगुणा, सुनीता बिष्ट, विनीता भारती, प्रीति सिंह, सुनीता धस्माना, राजेन्द्र गुसाई, यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत, रमेश चंद्र खंतवाल, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल, कुंवर सिंह रावत, केशर सिंह चौहान, भूपाल सिंह गुसांई, विजय माहेश्वरी, हिमांशु बहुखंडी, विजय नारायण सिंह, राधेश्याम भाटिया, आशुतोष वर्मा, दर्शन सिंह रावत, ताजबर सिंह रावत, बीना देवी, पार्वती देवी, लक्ष्मी देवी, सुनीता देवी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

संबंधित खबरें