कोटद्वार कांग्रेस की नई कार्यकारिणी को मिले दायित्व के साथ नियुक्ति पत्र
नवनियुक्त कार्यकारिणी को पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी, पूर्व विधायक शैलेन्द्र रावत व जिला अध्यक्ष विनोद डबराल ने सौंपे नियुक्ति पत्र
कोटद्वार। बहुप्रतीक्षित उत्तराखण्ड कांग्रेस की युवाओं के कंधे पर जिम्मेदारी के साथ शुक्रवार 30 जून 2023 को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस द्वारा अनुमोदित कोटद्वार जिला कांग्रेस द्वारा नई जिला कार्यकरिणी के पदाधिकारियों की सूची जिलाध्यक्ष विनोद डबराल ने जारी करते हुए नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत, पूर्व गढ़वाल सांसद प्रत्याशी मनीष खंडूरी, महापौर हेमलता नेगी, कांग्रेस IT सेल के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी के कर कमलों से नियुक्ति पत्र प्रदान किये गए।
कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के दिशा निर्देशों के तहत नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विनोद डबराल द्वारा मांर्ग दर्शक मण्डल / स्थाई सदस्यों की सूची भी जारी की गई। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को जिम्मेदारी मिलने के बाद कोटद्वार कांग्रेस में भारी उत्साह देखने को मिला। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपने शीर्ष नेतृत्व को विश्वास दिलाया कि वे कांग्रेस पार्टी को मजबूती दिलाने के साथ भाजपा की जनविरोधी नितीयों के खिलाफ पूरे प्रदेश में भाजपा जडें समाप्त करने का काम जीजान से करेंगे।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, पूर्व विधायक शैलेन्द्र सिंह रावत, पूर्व सांसद प्रत्याशी मनीष खण्डूरी एवम कांग्रेस IT सेल के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों बधाई देते हुए सभी कांग्रेस जनो को एक जुट होकर भाजपा की जनविरोधी, रोजगार विरोधी, धर्म का राजनीतिकरण, महिला एवम युवा विरोधी नीतियों का खुलासा करने का आह्वान करते हुए कहा कि जनता अब भाजपा की चाल को समझ गई है और जनता केवल आगामी चुनावों में भाजपा सरकार को सबक सिखाने का कार्य करेगी।

