रिपोर्टर: Author
August 5, 2026
सल्ट के तीन बार के विधायक सुरेंद्र जीना का निधन
उत्तराखंड भाजपा को बड़ा नुकसान सल्ट विधानसभा क्षेत्र अल्मोड़ा से 3 बार के विधायक सुरेंद्र जीना का निधन। कुछ दिन पूर्व उनकी पत्नी की भी हुई थी अचानक मौत। भाजपा सहित राज्य में शोक की लहर। प्रखर वक्ता थे सुरेंद्र जीना। भाजपा ने बताया उत्तराखंड के लिए अपूरणीय क्षति। राज्य में प्रकाश पंत के बाद सुरेंद्र जीना दूसरे विधायक हैं जिनकी कार्यकाल के दौरान मौत हुई। नए केबिनेट विस्तार में सबसे आगे नाम चल रहा था सुरेंद्र जीना का।