मेनू
News

कोटद्वार-नजीबाबाद के बीच नेशनल हाईवे की खस्ताहाल सड का जल्द ही सुधार

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 

कोटद्वार-नजीबाबाद के बीच नेशनल हाईवे की खस्ताहाल सड़क  का जल्द ही सुधार 

नजीबाबाद कोटद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन निर्माण कार्य भी शीघ्र होगा शुरू 

कोटद्वार 3 अप्रैल| कोटद्वार-नजीबाबाद के बीच नेशनल हाईवे की खस्ताहाल सड़क  का जल्द ही सुधार होने की उम्मीद जगी है । इस संबंध में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने राष्ट्रीय राजमार्ग के लखनऊ में स्थित रीजनल अधिकारी एम के जैन से दूरभाष पर वार्ता कर इस मार्ग को शीघ्र ही दुरुस्त करने के निर्देश दिए|

        विधानसभा अध्यक्ष द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग के रीजनल अधिकारी से दूरभाष पर बातचीत करने के बाद जानकारी दी गई कि विभाग द्वारा कुछ दिनों में सड़क में पड़े गड्ढों को भरकर पैच  किया जाएगा| विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों द्वारा उन्हें आश्वस्त किया गया कि शीघ्र ही नजीबाबाद कोटद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन निर्माण कार्य का कार्य प्रारंभ किया जाएगा जिसके लिए टेंडर प्रक्रिया संबंधित आवश्यक कार्यवाही गतिमान है|

        रविवार को विधानसभा अध्यक्ष ने दूरभाष पर रीजनल अधिकारी एमके जैन को बताया कि कोटद्वार-नजीबाबाद के बीच नेशनल हाईवे की हालत बेहद ही खस्ताहाल हो रखी है। पच्चीस किलोमीटर के इस मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। मार्ग पर पूर्व में हुए हादसों के कारण कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। उन्होंने जल्द ही राजमार्ग पर पड़े  गड्ढों को दुरस्त करने के लिए कहा साथ ही फोर लेन टेंडर प्रक्रिया की आवश्यक कार्रवाई पूर्ण कर निर्माण कार्य करने के लिए कहा|

कण्वाश्रम को राष्ट्रीय धरोहर के रूप में  मानचित्र पर स्थापित करने का संकल्प – खंडूड़ी 

विधायक निधि से कर्णाश्रम में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने की घोषणा 


कोटद्वार 3 अप्रैल| उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद ऋतु खंडूडी भूषण रविवार को कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत महर्षि कण्व की तपस्थली और देश को नाम देने वाले चक्रवर्ती सम्राट भरत की जन्मस्थली कण्वाश्रम पहुंची। इस दौरान उन्होंने कण्वाश्रम  का जायजा लिया एवं कण्वाश्रम को राष्ट्रीय धरोहर के रूप में  मानचित्र पर स्थापित करने का संकल्प लिया।  कोटद्वार विधानसभा की विधायक होने के तौर पर अपनी पहली विधायक निधि से कण्वाश्रम में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने की घोषणा भी की|

         इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कण्वाश्रम विकास समिति द्वारा निर्मित एवं शौचालय का निरीक्षण किया| साथ ही समिति के सदस्यों से वार्ता कर कण्वाश्रम को विकसित किए जाने के संबंध में वार्ता की एवं समस्याओं की जानकारी ली| इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस पौराणिक धरोहर का जितना विकास होना चाहिए था वह अभी तक हुआ नहीं है, उन्होंने कहा कि कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के विकास की शुरुआत वह कण्वाश्रम से करना चाहती है जिसके लिए उन्होंने अपनी विधायक निधि से सीसीटीवी कैमरे देने की भी घोषणा की|

       स्पीकर ॠतु खंडूड़ी ने कहा है कि  कण्वाश्रम राष्ट्रीय तीर्थ बनेगा, इसे महज पिकनिक स्पॉट नहीं, बल्कि राष्ट्रीय धरोहर के रुप में विकसित किया जाएगा। यहां के इतिहास और आध्यात्मिक रूप को विकसित किया जाएगा। कण्वाश्रम प्रदेश ही नही बल्कि देश की ऐतिहासिक जगहों में से एक है और इसे अंतर्राष्ट्रीय पटल पर पहचान दिलाने के लिए एवं अधिक से अधिक पर्यटकों को इस सुंदर स्थान तक लाने के लिए प्रयासरत रहेंगी है| उन्होंने कहा कि कण्वाश्रम में आने वाले पर्यटकों के लिए यातायात की सुविधाओं का पूरा इंतजाम होगा। पर्याप्त सुविधाएं मिलने से पर्यटकों का रुझान इस तरफ की ओर बढ़ेगा। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने वन विभाग के रेस्क्यू सेंटर का भी निरीक्षण किया

संबंधित खबरें