मेनू
Uncategorized

रंजना रावत को विद्वेषपूर्ण की भावना से पद से हटाया गया-

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 सतपुली में पल्स पोलियो अभियान के तहत बच्चो को पिलाई पोलियो ड्राप ।

सतपुली । नगर पंचायत सतपुली के प्राथमिक विद्यालय सतपुली में पल्स पोलियो अभियान के तहत बच्चो को दो बूंद जिन्दगी की पल्स पोलियो पिलाई गयी । पोलियो बूथ पर चालीस बच्चो को पोलियो ड्राप पिलाई गयी ।

इस अवसर पर आशा कार्यकत्री आशा देवी, विजय लक्ष्मी, रंजना देवी, अनिल शर्मा ने पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाया ।

कैप्शन – प्राथमिक विद्यालय सतपुली में बच्चो को पोलियो ड्राप पिलाते हुए ।

 रंजना रावत को विद्वेषपूर्ण की भावना से पद से हटाया गया- पूनम राणा ।

    कोटद्वार ।महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रंजना रावत  को जिला अध्यक्ष पद से हटाए जाने पर क्षुब्ध कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी रोष है । रंजना रावत को जिला अध्यक्ष पद से हटाए जाने पर कांग्रेस नेत्री पूनम राणा ने कहा कि रंजना रावत को विद्वेष की भावना से हटाया गया ।उन्होंने कहा कि रंजना रावत के नेतृत्व में कांग्रेस को मजबूती मिली है । जन हित से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने लगातार संघर्ष किया । उनके नेतृत्व में बूथ स्तर पर कांग्रेस को मजबूती मिली ।उन्होंने आरोप लगाया कि रंजना की  कार्य क्षमता से संगठन के कुछ लोगों को हजम नही हुई जिस कारण कुछ लोगों द्वारा छल कपट की राजनीति के चलते विद्वेष की भावना से उन्हें हटाया गया। रंजना के अध्यक्ष पद से हटते ही कांग्रेस को भारी क्षति होगी  जिससे कार्यकर्ताओं में काफी रोष है और कार्यकर्ताओं में निराशा है । रंजना ने अपनी क्षमता से कोटद्वार में कांग्रेस को एकजुट करने का काम किया है। वर्तमान में कांग्रेस को आवश्यकता सिर्फ एकजुट होकर आपसी मतभेद भुलाकर संघर्ष करने की है। ऐसे समय में रंजना को पद मुक्त कर कांग्रेस संगठन ने अपने पैरों में कुल्हाड़ी मारने का काम किया है, जिसकी जिम्मेवारी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की है।उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह जी व अन्य शीर्ष नेताओं को कार्यकर्ताओं की भावना से अवगत कराया जायेगा इस मौके पर विमलेश नेगी नीलम रावत पूजा दामिनी निकिता सीमा अंजू आदि मौजूद रहे। सतपुली पुलिस द्वारा बुजर्गों, बच्चो, छात्रों व असहाय व्यक्तियों को किया निशुल्क मास्क वितरित 

कोटद्वार।वर्तमान में वैश्विक महामारी कोविड- 19 संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत पुलिस द्वारा बुजर्गों, बच्चो, छात्रों व असहाय व्यक्तियों को निशुल्क मास्क वितरित करने के साथ-साथ किया जा रहा जागरूक।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, महोदया, जनपद पौड़ी गढ़वाल, कु0 पी0 रेणुका देवी द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियो को वर्तमान में वैश्विक महामारी कोविड- 19 संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत बुजर्गों, बच्चो, छात्रों व असहाय व्यक्तियों को निशुल्क मास्क वितरित करने के साथ-साथ जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके क्रम में थानाध्यक्ष सतपुली श्री सन्तोष पैथवाल द्वारा मय पुलिस टीम के कस्बा सतपुली क्षेत्रान्तर्गत बुजर्गों, बच्चो, छात्रों व असहाय व्यक्तियों को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिये निशुल्क मास्क वितरित करने के साथ- साथ जागरूक किया जा रहा है। पौडी गढ़वाल पुलिस द्वारा मौके पर एवं सोशल मीडिया के माध्यम से भी लगातार आमजन को मास्क पहनने, सामाजिक दूरी का पालन किये जाने हेतु निरन्ततर जागरूक किया जा रहा है।

 यूपी के खनन माफिया को संरक्षण देते हैं वन मंत्री- पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेेगी

कोटद्वार। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी वन मंत्री और क्षेत्रीय विधायक हरक सिंह रावत के 4 साल के कार्यकाल से नाखुश नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोटद्वार में अगर कोई कार्य हुआ है तो वह मेडिकल कॉलेज की 192 बीघा भूमि पर यूपी के डंपरों से खनन हुआ है। ऐसा लग रहा है कि वर्तमान विधायक का यूपी के डंपर संचालकों से बहुत ही नजदीकी व गहरा संबंध है। वर्ष 2015-16 में कोटद्वार के कलालघाटी क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज के लिए 192 बीघा भूमि स्वीकृत की थी। जिस पर तत्कालीन सरकार ने चारदीवारी व एक नलकूप का निर्माण करवाया था। 2017 में सरकार बदलते ही मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य ठप पड़ गया। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने आरोप लगाया कि क्या वर्तमान विधायक का कार्य मेडिकल कॉलेज के निर्माण को आगे बढ़ाना नहीं था? उन्होंने कहा कि वर्तमान विधायक ने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में 4 साल में अगर कोई कार्य किया है तो वह मेडिकल कॉलेज की 192 बीघा भूमि पर यूपी के डंपरों से केवल खनन है।लेकिन वन मंत्री ने एक बार भी उस जमीन की ओर झांकने की कोशिश नहीं की।पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि कुछ दिन पूर्व स्थानीय विधायक हरक सिंह रावत ने मीडिया में अपने बयान में मेडिकल कॉलेज बनाने की बात कही थी।उनका सवाल है कि क्या मेडिकल कॉलेज की 192 बीघा भूमि जो कांग्रेस शासनकाल में स्वीकृत हुई थी, उस धनराशि की स्वीकृति से वहां पर फाउंडेशन और भूमि की चारदीवारी की गई थी। मेेेडिकल कालेज की भूमि पर निर्माण कार्य तो नहीं किया बल्कि उस भूमि को अपने श्रम विभाग को ट्रांसफर कर दिया था।ताकि उस में खनन का कार्य कर सकें। पिछले 4 सालों से उस भूमि में यूपी के डंपरों से रात और दिन खनन कार्य किया जा रहा है।मेडिकल कॉलेज की भूमि पर 40 से 50 फीट गहरे गड्ढे हुए हैं।लेकिन वर्तमान विधायक ने उस ओर झांकने की जहमत तक नहीं समझी।यह भी बताया जाता है कि यूपी के डंपरों से स्थानीय विधायक के कहीं न कहीं बहुत गहरे व नजदीकी संबंध हैं।

संबंधित खबरें