मेनू
Uncategorized

खुशखबरी देश में अब तक 150 कोरोनावायरस से पीड़ित लोग ठीक

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

1. कोरोनावायरस को हराने के लिए भारत के चिकित्सकों को भी सफलता मिलने शुरू हो गई है अब तक कोरोनावायरस से चिकित्सकों की मेहनत से 150 लोग ठीक हो चुके हैं।

2. कोरोना वायरस पीड़ितों की मदद के लिए बड़े कॉर्परेट घरानों के साथ खिलाड़ी कलाकार सामाजिक संगठन भी तेजी से आगे आ रहे हैं। इसी के तहत अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ने पीएम केयर फंड में 1125 करोड़ की आर्थिक मदद पेश की है इसके साथ रेलवे कर्मचारियों ने अपने 1 दिन के वेतन से एकत्रित 151 करोड़ रुपए की सहायता राशि प्रधानमंत्री केयर फंड में दी है क्रिकेटर रोहित शर्मा ने भी कुल 80 लाख की मदद प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री राहत कोष में दी है।
3. दिल्ली मरकज  जमात का संरक्षक मौलाना साद का एक नया वीडियो टेप जारी हुआ है, जिसने शाम 4:00 बजे प्रेस कॉन्फस की बात कही है। साथ ही उसने अपने को डॉक्टर की सलाह पर स्वयं कोरंटटाइन करने की बात भी बताइ है। मौलाना साद अभी तक फरार चल रहा है पुलिस को उसका पता नहीं चल पाया।
4. देश में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 1965 तक पहुंची। मौतों का आंकड़ा 50 तक पहुंचा।
5. शेयर बाजार में 12 सौ अंकों की गिरावट। शेयरधारकों में फिर हड़कंप।
6. आज भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने देश के सभी मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश और राज्यों की स्थिति पर चर्चा की। सभी मुख्यमंत्रियों को हर हालत में लॉक डाउन का पालन करवाने के लिए शक्ति से पालन करने के दिए निर्देश। साथ ही लॉक डाउन में आ रही समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
7. तबलीगी मरकज जमात ने बिगाड़ा सभी राज्यों का कोरोनावायरस का आंकड़ा। केवल दिल्ली में ही जमातियों के कोरोनावायरस से पीड़ितों की संख्या 54 तक पहुंची। जमाती अपने कट्टरता के चलते अपने परिवार को तो खतरे में डाला ही, साथ ही मोहल्ला भी खतरे की जद में।
8. सी बी एस ई बोर्ड का निर्णय, पहली से आठवीं तक के सभी को पास  करना होगा

संबंधित खबरें